शिवगंज स्ट्राइकर्स उदयपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में उपविजेता:टीम ने रनर-अप ट्रॉफी और नकद राशि जीती

उदयपुर में आयोजित “मिलाप 2025” टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर की टीम शिवगंज स्ट्राइकर्स उपविजेता रही। टीम ने टूर्नामेंट के फाइनल तक का सफर तय किया। यह प्रतियोगिता लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के स्पोर्ट्स कार्निवल टूर्नामेंट का हिस्सा थी, जिसका आयोजन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन राम किशोर गर्ग और प्रांतीय सचिव अशोक जैन के मार्गदर्शन में हुआ। शिवगंज स्ट्राइकर्स को उपविजेता ट्रॉफी और 10,000 रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। यह पुरस्कार उदयपुर के विधायक ताराचंद जैन ने दिए। मुख्य आयोजकों में लायन नितिन शुक्ला, पूर्व प्रांतपाल अनिल नाहर और अरविंद चतुर का विशेष सहयोग रहा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान, शिवगंज स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों ने अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। लीग और सेमीफाइनल मुकाबलों में मोहित अग्रवाल, विक्रम जी. परमार और चेतन अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। विक्रम जी. परमार को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के लिए बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। यह सफलता कप्तान दिलीप अग्रवाल, उपकप्तान अमित शर्मा और टीम के अन्य खिलाड़ियों- दीपक बंसल, योगेश पटवा, पंकज अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, रजत झंवर, हिम्मत भाटी, भूपेंद्र सिंह, दीपक गोयल और अनिल जैन के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर के लिए महत्वपूर्ण है और भविष्य में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *