राष्ट्रीय युवा संसद में सीकर के सत्येंद्र ने लिया हिस्सा:एक देश-एक चुनाव विधेयक पर‌ रखा पक्ष, कहा- चुनावी खर्च घटेगा, प्रशासनिक ठहराव बढ़ेगा

सीकर जिले‌ के कुड़ली गांव निवासी सत्येंद्र योगी ने जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में सत्तादल की ओर से हिस्सा‌ लिया। एक देश, एक चुनाव विधेयक सदन में पेश होते ही पहली ही बहस में सत्तापक्ष ने विधेयक के समर्थन में कई तर्क दिए। जयपुर नगर निगम में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में सीकर से चयनित युवा प्रतिनिधि सत्येंद्र योगी ने सहभागिता की। सत्येंद्र योगी सत्तादल का प्रतिनिधित्व करते हुए “एक देश, एक चुनाव” विषय पर तर्क प्रस्तुत किए। सत्येंद्र योगी ने विधेयक के समर्थन में कहा कि “एक देश, एक चुनाव” विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक आवश्यक और दूरदर्शी कदम है। इससे चुनावी खर्च में कमी आएगी, प्रशासनिक स्थिरता बढ़ेगी तथा विकास कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित होगी। विधेयक के पक्ष में सत्येंद्र ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनावों से शासन व्यवस्था प्रभावित होती है, जबकि एक साथ चुनाव होने से नीति-निर्माण और क्रियान्वयन अधिक प्रभावी हो सकेगा। सत्येंद्र योगी‌ के राष्ट्रीय युवा संसद में हिस्सा लेने पर साथी स्टूडेंट्स ने बधाई दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *