चाइनीज मांझे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:पुलिस-प्रशासन की टीम ने दुकान से 76 गिर्री जब्त की, व्यापारी को दी कार्रवाई की चेतावनी

बारां में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम अभिमन्यु कुंतल और डीएसपी ओमेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर के चौमुखा बाजार में छापेमारी की। टीम ने प्रसिद्ध व्यवसायी अशोक पतंग भंडार की दुकान और गोदाम की तलाशी ली। इस दौरान टीम को दुकान और गोदाम से लगभग 76 गिर्री चाइनीज मांझा मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने व्यापारी को चाइनीज मांझे की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई शहर में चाइनीज मांझे की बढ़ती बिक्री को रोकने के लिए की गई है, क्योंकि यह मांझा जानलेवा साबित हो सकता है और इससे कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *