स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर झालावाड़ में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। जिला मिनी सचिवालय के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने सभी वादों को पूरा किया है। उन्होंने बताया कि जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम अभियान’ के तहत लाखों पौधे लगाए गए हैं और ‘राइजिंग राजस्थान’ के अंतर्गत करोड़ों रुपए के एमओयू किए गए हैं। मनोहरथाना विधायक गोविंद रानीपुरिया ने बताया कि पूरे राजस्थान में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से लाखों युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने नवनियुक्त कर्मियों से कहा कि यह उनकी मेहनत का फल है और अब उन्हें देश के विकास में योगदान देना है। एसपी ऋचा तोमर ने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर अपनी जिम्मेदारियों को पूर्ण अनुशासन और मेहनत के साथ निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में 76 हजार से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिनकी कुल लागत 31 हजार करोड़ रुपए है। झालावाड़ जिले के कार्य का लोकार्पण
जिला कलक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से वर्चुअली झालावाड़ जिले के विभिन्न विभागों के कुल 323.66 करोड़ के 149 कार्यों का शिलान्यास तथा 54.42 करोड़ रुपए के 53 कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा पंचायत समिति डग की ग्राम पंचायत दुधालिया में गोबरधन परियोजना अन्तर्गत 50 लाख की लागत के बायोगैस प्लांट स्थापना कार्य का लोकार्पण भी किया। 282 कार्मिकों को प्रदान किए नियुक्ति-पत्र
कार्यक्रम के दौरान जिले में पुलिस विभाग के 197, स्वास्थ्य विभाग के 21, शिक्षा विभाग के 22 तथा वित्त विभाग के 42 नवनियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट एवं नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में रहे मौजूद
इस दौरान जिला प्रमुख प्रेम बाई, डग विधायक कालूराम मेघवाल, एडीएम कलेक्टर सत्यनारायण आमेटा पीडब्ल्यूडी एक्सईन हुकमचन्द मीना, एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, नगर परिषद के सभापति संजय शुक्ला, दिनेश मंगल, विजय न्याति सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


