ट्रेलर चालक को अगवा कर लूटा, रेलवे ट्रैक पर फेंका:मालगाड़ी की चपेट में आने से पैर कटा, अस्पताल में भर्ती

कोरबा में कुसमुंडा खदान के पास एक ट्रेलर चालक को बोलेरो सवार बदमाशों ने अगवा कर लूट लिया। बदमाशों ने चालक के हाथ-पैर बांधकर उसे रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया। पूरी रात ठंड में पड़े रहने के दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसके एक पैर की एड़ी कट गई। यह घटना सोमवार सुबह कुसमुंडा गेट नंबर 6 के समीप हुई। चालक खाना खाने जा रहा था, तभी बोलेरो सवार बदमाशों ने उसे अगवा कर लिया। थोड़ी दूर ले जाने के बाद उन्होंने चालक से 3 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया। गेट नंबर 6 के पास घायल मिला युवक सुबह गेट नंबर 6 के पास लोगों की आवाजाही के दौरान एक व्यक्ति की नजर रेल पटरी के समीप पड़े युवक पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो युवक दर्द से कराह रहा था, उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और बाएं पैर की एड़ी कटी हुई थी। उस व्यक्ति ने रस्सी खोलकर उसे आजाद कराया। दोस्त को मोबाइल से दी घटना की जानकारी घायल युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के बघनारी गांव निवासी विनोद कहार के रूप में हुई है, जो पेशे से वाहन चालक है। उसने अपने दोस्त राजनाथ को मोबाइल से फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद राजनाथ मौके पर पहुंचा। राजनाथ ने विनोद को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी वस्तुस्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *