भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई इस्पात संयंत्र को लेकर पिछले दो दिन से उपवास पर हैं। उन्होंने कहा, मैं मर जाऊंगा, लेकिन भिलाई इस्पात संयंत्र को बिकने नहीं दूंगा। विधायक ने कहा- भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने से रोकने और शहर के लोगों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार और प्रशासन जनता की आवाज को दबाना चाहते हैं। देवेंद्र यादव ने कहा कि वे भिलाई इस्पात संयंत्र को नहीं बिकने देंगे और यह महात्मा गांधी, बाबा साहेब और नेहरू के विचारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि वे भिलाई की जनता के साथ हैं और जनता का समर्थन उनके साथ है। भिलाई सत्याग्रह की मुख्य मांगें हैं- – रिटेंशन स्कीम के नए नियम के खिलाफ,
– कार्मिकों के मिनिमम वेज की मांग को लेकर
– टाउनशिप मार्केट लीज नवीनीकरण
– सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण के खिलाफ
– हाउस फॉर आल स्कीम लागू किए जाने


