लुधियाना में महिला से 4.5 लाख ठगे:बैंक में गिरवी रखी जमीन का सौदा किया, फर्जी रजिस्ट्री की

लुधियाना में एक महिला के साथ जमीन के नाम पर 4.5 लाख की धोखाधड़ी हुई है। आरोपी बलविंदर सिंह ने अपने ही गांव की रहने वाली कुलविंदर कौर को जमीन देने के नाम पर चपत लगा दी। घटना जगराओं के गांव सवद्दी खुर्द की है। पीड़िता कुलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरोपी से जमीन खरीदने का सौदा किया था। आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए एक अलग नंबर की जमीन की रजिस्ट्री करवा दी और उन्हें दूसरी जमीन का कब्जा दिलाने की बात कही। बाद में पता चला कि जिस जमीन का कब्जा दिलाने की बात कही गई थी, वह पहले से ही बैंक में गिरवी रखी हुई थी। थाना सदर के एसआई जगजीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के बाद मामले की गहन जांच की गई। डीए लीगल की राय लेने के बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *