अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भीलवाड़ा में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी के तहत भीलवाड़ा की रायला थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 705 ग्राम अवैध अफीम बरामद करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने वारदात के काम में ली जा रही इनकी कार को भी जप्त किया है। रायला थाना प्रभारी बच्छ राज ने बताया कि एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में भीलवाड़ा जिले में लगातार अवैध मादक की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत रायला थाना पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान नेशनल हाईवे 48 पर एक क्रेटा कार को रुकवा कर तलाशी ली। इसमे चार युवक सवार थे जिनके पास अफीम पाई गई।इस अफीम का वजन करवाने पर यह 705 ग्राम मिली।पुलिस ने अवैध रूप से अफीम का परिवहन करने के आरोप में इन चारों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ये थे टीम में शामिल इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में रायला थाना प्रभारी बच्छ राज चौधरी, एएसआई रघुनाथ, अयूब मोहम्मद, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल राजाराम, राघवेंद्र,जितेंद्र,प्रताप,किशोर, विकेश, विक्रम, दुलीचंद शामिल रहे। इनको किया गिरफ्तार पुलिस ने कार सवार अनिल पिता गोविंद राम माली (21) निवासी,जोधपुर अनिल पुत्र रामप्रसाद जाट (20)निवासी नागौर, कालूराम पिता हीरालाल (28) निवासी चित्तौड़गढ़,राशिद पुत्र कदर लोहार ( 25 ) निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया है।


