जयपुर में युवा दिवस पर दिखा फिटनेस और जोश:मैराथन के प्री-इवेंट्स के तहत हुई फिटनेस पार्टी, म्यूजिक की धुनों पर रनर्स ने किया डांस

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 16वीं एयू जयपुर मैराथन ने जयपुरवासियों को फिटनेस और मस्ती का बेहतरीन तोहफा दिया। गुलाबी ठंड के बीच जय क्लब में आयोजित फिटनेस पार्टी ने शहर के युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस ट्रेनिंग कम फन सेशन में फिटनेस, जुंबा और डांस जैसी गतिविधियों ने उत्साह की नई ऊंचाइयों को छुआ। इस आयोजन में जय क्लब ने सोशल क्लब पार्टनर और जीवन रेखा अस्पताल ने मेडिकल पार्टनर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य फिटनेस के प्रति युवाओं को जागरूक करना और मैराथन की तैयारी को मजेदार बनाना था। जुंबा, डांस और फन एक्टिविटीज ने इसमें चार चांद लगा दिए। एयू जयपुर मैराथन के सीईओ मुकेश मिश्रा ने कहा कि युवा दिवस के मौके पर हमने यह आयोजन इसलिए किया ताकि शहर के युवाओं को सेहतमंद जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। यह न केवल फिटनेस का मंच है, बल्कि जुड़ने और मस्ती करने का एक शानदार मौका भी है। इस आयोजन में आईएनए सोलर के एमडी विकास जैन, जीवन रेखा अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. पी.पी. पाटीदार और डॉ. हेमलता पाटीदार, जय क्लब के अध्यक्ष राम शरण गुप्ता, सेक्रेटरी मनोज दासोत, एयू जयपुर मैराथन के रेस डायरेक्टर रवि गोयनका, जयपुर रनर्स क्लब के प्रेसिडेंट प्रवीण तिजारिया, और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंशुल जैन समेत कई प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। डॉ. पी.पी. पाटीदार ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को फिटनेस, रनिंग और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का बेहतरीन प्रयास है। मुकेश मिश्रा ने बताया कि 2 फरवरी 2025 को आयोजित होने जा रही 16वीं एयू जयपुर मैराथन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार का आयोजन पहले से भी बड़ा और भव्य होगा। 40,000 से अधिक लोगों ने पहले ही पंजीकरण कर लिया है, और यह संख्या एक लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इस अंतरराष्ट्रीय मैराथन में 25 देशों के धावक हिस्सा लेंगे, जो फिटनेस, स्वच्छता और सकारात्मकता का संदेश फैलाएंगे। मैराथन को वर्ल्ड ट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक मुख्य प्रायोजक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *