बायोगैस संयंत्र का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण:40 लाख की लागत से बायोगैस संयत्र से 1 लाख की मासिक आय होगी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सियाणा ग्राम पंचायत में श्री धेनु गोपाल गोशाला में गोबरधन परियोजना के तहत बने बायोगैस संयत्र का वर्चुअल शिलान्यास किया। 40 लाख रूपए की लागत से बने इस बायोगैस संयत्र की क्षमता 35 टन है जिससे गोशाला को करीब 1 लाख रूपए की मासिक आय होगी। बायोगैस संयत्र से 20 टन गोबर का उपयोग करके 10 से 15 दिन में गैस का उत्पादन किया जा सकेगा, जिसका उपयोग गोशाला में काम करने वाले 100 से अधिक लोगों के लिए भोजन बनाने और गोवंश के लिए दलिया तैयार करने में किया जाएगा। परियोजना का उद्देश्य न केवल स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण के नए अवसर उत्पन्न करना भी है। गोबरधन परियोजना के सफल संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत गोबरधन परियोजना का जयपुर से वर्चुअल लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. सुमन अजमेरा सहित प्रशासनिक अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *