207 नए कर्मयोगियों को मिली नियुक्ति:प्रभारी मंत्री बिश्नोई ने किया कर्मयोगी किट वितरण, कहा- राज्य प्रगति पथ पर अग्रसर

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन रविवार को राजकीय पीजी महाविद्यालय में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और जिले के प्रभारी मंत्री के.के. बिश्नोई ने वित्त, शिक्षा, पुलिस, चिकित्सा व स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के 207 नवनियुक्त कर्मयोगियों को कर्मयोगी किट वितरित की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम एक त्रिवेणी संगम की तरह है, जिसमें स्वामी विवेकानंद जयंती, रोजगार उत्सव और राज्य में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एक साथ हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बिश्नोई ने कहा कि पहले ही बजट में 4 लाख 90 हजार करोड़ की घोषणाएं की गईं। प्रभारी मंत्रियों और सचिवों की निगरानी में 99 प्रतिशत भूमि आवंटन का कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने राइजिंग राजस्थान को राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विकास की सकारात्मक सोच के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में जुटे हैं। कार्यक्रम में विकसित भारत, विकसित राजस्थान और विकसित सिरोही की संकल्पना पर जोर दिया गया। प्रभारी मंत्री ने नवनियुक्त कर्मयोगियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इन कार्यों का हुआ शिलान्यास
– विधानसभा क्षेत्र पिंडवाड़ा आबू के क्षतिग्रस्त पुलियाओं/सड़कों के स्थाई मरम्मत के 8 कार्यों (लागत राशि रुपए 6.02 करोड़) का शिलान्यास।
– विधानसभा क्षेत्र पिंडवाड़ा-आबू के बिपर जॉय तूफान, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 20 कार्यों (लागत राशि रुपए 16.74 करोड़) का शिलान्यास।
– सांचैर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड रोड पर सीएच 118/200 (रेवदर)- सिरोही पर हाईलेवल ब्रिज निर्माण कार्य (लागत राशि 5.18 करोड़ रुपए)।
– वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नवीन रेलवे स्टेशन न्यू केशवगंज के लिए 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 950 लाख)।
– वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नवीन रेलवे स्टेशन न्यू बनास के लिए 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 300 लाख)।
– वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर नवीन रेलवे स्टेशन सरूपगंज हेतु 2 लेन सड़क का निर्माण कार्य (अनुमानित लागत 690 लाख)।
– मंडार मैथिपुरा सड़क से एन एच 168 वाया मुख्य आबादी मंडार अटल पथ का निर्माण (अनुमानित लागत 250 लाख)।
– विधानसभा क्षेत्र सिरोही के बिपर जॉय तूफान, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 17 कार्यों का शिलान्यास (लागत राशि रुपए 4.75 करोड़)।
– विधानसभा क्षेत्र रेवदर के बिपर जॉय तूफान, अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पुलियाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार के 19 कार्यों (लागत राशि रुपए 18.44 करोड़) का शिलान्यास। सनपुर से पोसीतरा सड़क किमी 2/530 पर क्षतिग्रस्त सी. डी का मरम्मत कार्य।
– सांचैर-रानीवाड़ा-मंडार-आबूरोड सड़क किमी 67/700 से 69/900 सड़क का स्थाई मरम्मत कार्य अनुमानित लागत 510 लाख रू.। सहित जिले के संबंधित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास हुआ। इस दौरान सांसद लुम्बाराम चौधरी, आबू-पिण्डवाडा विधायक समाराम गरासिया, जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, जिला कलेक्टर अल्पा चौधरी, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दिनेश राय सापेला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम चोधरी, कोषाधिकारी अंबिका राणावत, एसीईओ रणजीत, पीडब्ल्यूडी एसई एस एम वर्मा, डीटीओ रजनीश विद्यार्थी, नरपतसिंह राणावत, चिराग रावल सहित जनप्रतिनिधी अधिकारी कर्मचारी एवं नव नियुक्त कर्मयोगी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *