गांवों तक पहुंचा खेल का जुनून, फाइनल में जुटेंगे 5000 खिलाड़ी

जनआंदोलन बन गया है खेल महोत्सव: बृजमोहन रायपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित सांसद खेल महोत्सव-2025 अब अपने अंतिम और निर्णायक चरण में पहुंच गया है। इस आयोजन का मेगा फाइनल एवं समापन समारोह 23 से 25 दिसंबर 2025 तक रायपुर के विभिन्न खेल स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली के सांसद एवं लोकप्रिय गायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। रायपुर दक्षिण, पश्चिम, उत्तर, रायपुर ग्रामीण, आरंग, अभनपुर, धरसीवा, भाटापारा और बलौदा बाजार विधानसभाओं से 85 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने इस महोत्सव में भाग लिया है। मेगा फाइनल में करीब 5000 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिताएं 21 सितंबर 2025 से संकुल, जोन और ब्लॉक स्तर पर प्रारंभ हुई थीं। मेगा फाइनल की स्पर्धाएं नेताजी सुभाष स्टेडियम, मोतीबाग रायपुर, सप्रे शाला वॉलीबॉल मैदान, जेएन पाण्डेय स्कूल तथा तैराकी प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय स्विमिंग पूल में आयोजित होंगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल संघों, जिला प्रशासन, नगर निगम, खेल विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग और पुलिस सहित लगभग 1500 अधिकारी व कर्मचारी जुटे हैं। मोदी का वर्चुअल संबोधन अग्रवाल ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस सुशासन दिवस के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में यह कार्यक्रम होगा। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *