ओपन चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, उद््घाटन मैच सलका ने जीता

बैकुंठपुर | ब्लाक बैकुंठपुर के ग्राम पंचायत उमझर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी ओपन चैलेंज फुटबॉल प्रतियोगिता हो रही है। पहला मुकाबला सलका और दादा भाई कंचनपुर टीम के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में सलका टीम ने दो गोल से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस मैच में छोटे लाल राजवाड़े और भागीरथी निर्णायक रहे। उद्घाटन जिला पंचायत उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य शौभाग्यवती कुसरो और पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंचल किशोर राजवाड़े के आतिथ्य में हुआ। शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। शिवप्रसाद राजवाड़े ने बताया कि यह फुटबॉल प्रतियोगिता पिछले 30 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही है। इस बार क्षेत्र की 24 टीमों ने भाग लिया है, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और रोमांच बढ़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य कुसरो ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेल खेलने और नशे से दूर रहने की समझाइश दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *