बुजुर्ग विधवा को राशन और गरम कपड़े दिए

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ग्राम हुच्चेटोला में एक पीड़ित परिवार को सहायता प्रदान की। ग्राम हुच्चेटोला निवासी मंथीर बाई कुंजाम कई वर्षों से कठिन जीवन व्यतीत कर रही हैं। लगभग 11 वर्ष पूर्व उनके पुत्र की गंभीर बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पुत्र की मृत्यु के बाद उनकी बहु घर छोड़कर चली गई, जिससे मंथीर बाई पर अपने दो नातिनों भिकेश्वरी कुंजाम और दुर्गा कुंजाम की परवरिश का पूरा भार आ गया। मंथीर बाई की दृष्टि भी कमजोर है, जिससे उन्हें मजदूरी करना कठिन हो गया। दोनों नातिनों को आर्थिक मजबूरी के कारण पढ़ाई छोड़कर मजदूरी करनी पड़ी, लेकिन गांव में रोजगार की कमी से परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर बनी रही। सरकारी सहायता के रूप में उन्हें 35 किलो चावल और 1000 रुपए मासिक पेंशन मिलती है, जो पर्याप्त नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *