भास्कर न्यूज | बालोद सोमवार शाम को जिला मुख्यालय के जय स्तंभ चौक में शिवसेना जिलाध्यक्ष विजय पारख के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कार्यवाहक प्रधानमंत्री बांग्लादेश मोहम्मद यूनिस का पुतला दहन किया। बांग्लादेश में हिंदूओं को जिंदा जलाने के विरोध में नारेबाजी कर भड़ास निकाली। शिवसैनिकों ने हर हर महादेव जय भवानी जय शिवाजी के नारों के साथ देश में रह रहे पाकिस्तानी, बंग्लादेशी अवैध घुसपैठियों के खिलाफ भी भड़ास निकाली। बंगलादेश में हिन्दुओं पर हो रहें अत्याचार अमानवीय हरकतों के खिलाफ शिवसेना के साथ हिंदुओं ने एकजुट होकर उग्र विरोध किया। पुतला दहन के पहले शिवसैनिकों ने पुतले को शहर भ्रमण कराकर प्रदर्शन किया। इस दौरान ललित रावत, जयप्रकाश चंद्राकर, बलराम साहू, हितेश पटेल,रवि पटेल, प्रदेश कामगार सेना उपाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार, बालमुकुंद अग्रवाल अधिवक्ता,नीरज सिंह, रोशन ढीमर सहित अनेक शिवसेनिक कार्यकर्ता एवं आम लोग उपस्थित रहे।


