शुगर मिल करकाभाट: तय डेडलाइन के 5 दिन बाद गन्ने की पेराई शुरू, 25 से शक्कर उत्पादन

बालोद। आखिरकार शुगर मिल करकाभाट मंे तय डेडलाइन के 5 दिन बाद गन्ने की पेराई शुरू हो गई है। प्रबंधन के अनुसार सोमवार शाम तक 300 मीट्रिक टन गन्ने की पेराई हो गई थी। शक्कर उत्पादन 2 दिन बाद होने का अनुमान है। 1220 मीट्रिक टन गन्ने की खरीदी हो चुकी है। प्रबंधन ने पेराई शुरु करने 16,19 के बाद 21 दिसंबर का समय तय कर किसानों को टोकन जारी किया था। पेराई में देरी की वजह से किसानों को परेशानियों से जूझना पड़ा। गन्ने से भरी गाड़ियों से जाम की स्थिति है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *