बोर्ड परीक्षा से पहले नहीं मिलेंगे स्कूलों को व्याख्याता नतीजा-फर्स्ट ग्रेड की जगह ग्रेड थर्ड शिक्षक ही पढ़ाएंगे

9वीं से 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं की डेट सीट घोषित कर दी गई है। 10वीं -12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से और 9वीं -11वीं कक्षा की 7 मार्च से शुरू होगी। लेकिन स्कूलों को व्याख्याता वार्षिक परीक्षा से पहले मिलने संभव नहीं होंगे अभी तक व्याख्याताओं की वरिष्ठता तैयार नहीं हुई है। मंडल स्तर पर अस्थाई से स्थाई वरिष्ठता तैयार होने के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशालय स्तर से डीपीसी की तैयारी शुरू होगी। जिसमें अभी समय लगेगा। ‌दरअसल, पिछले 3 साल से वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पदों की डीपीसी बकाया होने से रिक्त पदों का ग्राफ साल दर साल बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में राज्य के उच्च माध्यमिक स्कूलों में व्याख्याता की 18649 पद रिक्त चल रहे हैं। व्याख्याता नहीं होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के अनेक स्कूलों में सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड शिक्षकों को 11वीं -12वीं कक्षा का बकाया कोर्स पूरा करने की जिम्मेदारी सौंपा गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 31 जनवरी से पूर्व बकाया कोर्स पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बीकानेर जिले में स्कूलों में व्याख्याताओं के 33% पद खाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *