जब्त अवैध धान को छीनकर भागा, प्रधान पाठक निलंबित

भास्कर न्यूज| महासमुंद अवैध धान परिवहन में कोचिए के साथ-साथ अब शिक्षक भी इस दौड़ में शामिल हो गए हैं। अवैध धान परिवहन करते शासकीय प्राथमिक शाला बसूलाडबरी के प्रधान पाठक आेमप्रकाश चन्द्राकर को निलंबित कर दिया गया है। 7 दिसंबर को रात 2 बजे एसडीएम नमीता मारकोले गश्त कर रही थी। उन्होंने ग्राम लिटियादादर के पास एक मिनी ट्रक को तिरपाल से ढंका हुआ देखा। अवैध धान होने की आशंकर पर उन्होंने कर्मचारियों से इसे खुलवाया। मिनी ट्रक में अवैध धान भरा था। जांच में पता चला कि मिनी ट्रक में ओडिशा से धान लेकर शिक्षक ओमप्रकाश चन्द्राकर हाल ही में आया था। इसके बाद टीम ने धान को जब्त धान लेजाने लगी। तभी, वहां प्रधान पाठक पहुंच गया और जब्त धान को लेकर फरार हो गया। मामले में एसडीएम ने बागबाहरा थाना में लिखित में शिकायत की। जिसके बाद धान को जब्त किया गया। मामले में शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं ग्राम जंगलबेड़ा में अज्ञात व्यक्ति द्वारा संग्रहित 450 बोरी संदिग्ध धान को टीम ने जब्त किया। अवैध धान को जब्त करती टीम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *