महापौर ने तिली वार्ड में सड़क का किया लोकार्पण, मांग पर कहा- नाली भी बनेगी

सागर| महापौर संगीता सुशील तिवारी ने नगर निगम द्वारा तिली वार्ड में महाकाली देवी मंदिर के पास नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया। नाली निर्माण कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा लंबे समय से इस मार्ग के निर्माण की मांग यहां के निवासियों द्वारा की जा रही थी। कच्चा मार्ग होने के कारण यहां के लोगों को बारिश के समय बहुत ज्यादा परेशान होना पड़ता था लेकिन अब सीसी रोड निर्माण से लोगों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। रहवासियों की मांग अनुसार शीघ्र ही नाली का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी, जगदीश यादव, अशोक खरे, बीबी त्रिपाठी, घनश्याम प्रसाद दुबे, संतोष खरे, नवनीत जैन, अरविंद चौबे, एएस खान, आरके भारद्वाज आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *