सागर| देवरी नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि समाजसेवी अलकेश जैन द्वारा अमनश्री पैलेस के सामने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाया गया। निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सुबह 9 से रात 9 बजे तक चला। सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा 375 लोगों की जांच की गई। जांच के बाद 250 लोगों को चश्मा दिए गए। 50 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। ऑपरेशन के लिए 15 मरीजों को चित्रकूट रवाना किया गया। नपाध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने शिविर में आए लोगों से चर्चा की। उनका हालचाल जाना। समाजसेवी अलकेश जैन ने बताया इसी माह 23 दिसंबर को शिव बाबा मंदिर अनंतपुरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।


