धान खरीद में गढ़वा राज्य में दूसरे नंबर पर पहुंचा, 473 किसानों ने बेची फसल

गढ़वा| जिले के किसानों के समक्ष क्रय केंद्र पर धान बेचने में अब समस्याएं उत्पन्न हो रही है। प्रत्येक पैक्स में वर्तमान में एक हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जिससे किसानों को केंद्र से लौटना पड़ रहा है, सरकार की ओर से जारी ऐप से स्लॉट बुक भी नहीं हो पा रहा है और एसएमएस भेजने की प्रक्रिया भी धीमी हो गई है। जिससे किसान परेशान हो रहे हैं। पैक्स अध्यक्ष भी विभाग से लिमिट बढ़ाने की मांग करने लगे हैं। हालांकि दूसरी ओर गढ़वा जिला धान क्रय के मामले में राज्य में दूसरे स्थान पर पहुंच गया गया है। जिले में 473 किसान 40804 क्विंटल धान बेच चुके हैं। वहीं हजारीबाग जिला 1244 किसानों से 63004 क्विंटल धान खरीद कर पहले स्थान पर है। जिले में 52 किसानों को एक करोड़ 29 लाख 70 हजार भुगतान की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। जिसमें से कईं किसानों के खाते में धान की राशि भी पहुंच गई है। 2226 किसानों को एसएमएस भेज दी गई है। विदित हो कि जिले में धान क्रय के लिए 52 केंद्र चिह्नित किए गए हैं। जिनमें से सोमवार तक 44 केंद्र खोले जा चुके हैं।भंडरिया प्रखंड के मरदा गांव निवासी किसान अमन कुमार केशरी ने कहा कि उन्होंने 15 दिसंबर को ही पहले दिन 100 क्विंटल धान बेची थी। जिसका समर्थन मूल्य के हिसाब से दो लाख 24 हजार पांच सौ रुपये प्राप्त हो गया है। केतार | केतार प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने भाग लेकर केसीसी ऋण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक पिंटू ठाकुर ने किसानों को केसीसी योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बैंक द्वारा किसानों को सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋणधारकों के खाते में प्रत्येक वर्ष 31 मई और 30 नवंबर को ब्याज जोड़ा जाता है। समय पर लेन-देन और भुगतान करने वाले किसानों को ब्याज में राहत मिलती है, जिसमें चार प्रतिशत ब्याज झारखंड सरकार तथा तीन प्रतिशत ब्याज केंद्र सरकार द्वारा माफ किया जाता है। उन्होंने बताया कि पहली बार केसीसी लेने वाले किसानों को 40 हजार रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा, जिससे किसान अपनी खेती से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा कर सकेंगे। वहीं बीटीएम राकेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान पांच किसानों ने केसीसी ऋण के लिए आवेदन जमा किया। सभी प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद उन्हें बैंक भेजा जाएगा, ताकि योग्य किसानों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 5 जनवरी को पुनः केसीसी ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा, इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, कामेश्वर सिंह, प्रदिप गुप्ता,अशोक ठाकुर, विवेक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे। जांच के बाद ही लिमिट बढ़ाई जाएगी : डीएसओ जिला आपूर्ति पदाधिकारी देवानंद राम ने कहा कि लिमिट बढ़ाने से पहले अब तक की खरीद की पूरी जांच की जाएगी। धान क्रय के मामले में दूसरे नंबर पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *