गढ़वा | सदर थाना क्षेत्र के सुखवाना गांव में मोटरसाइकिल के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला संतोष चंद्रवंशी की पत्नी संगीता देवी 24 वर्ष बताया गया है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदन अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि संगीता देवी अपने घर के पास खड़ी थी। इसी क्रम में एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार वहां से भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद परिजनों ने संगीता देवी को घायल अवस्था में उठाकर गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना में संगीता देवी के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट लगी है।


