चाईबासा| आदिवासी कुड़मी समाज के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष स्व. नकुल चंद्र महतो की तृतीय पुण्यतिथि बड़पोस, प्रखंड मनोहरपुर में मनाई गई। नकुल महतो आदिवासी कुड़मी समाज के एक समर्पित समाजसेवी एवं संगठनकर्ता रहे, जिन्होंने समाज के कुड़मी, कुड़माली उत्थान और अपने सामाजिक अधिकारों के लिए लंबे समय तक कार्य किया। पुण्यतिथि में कुड़मी समाज प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित कुमार महतो ने कहा कि स्वर्गीय नकुल के समर्पित और संघर्ष निश्चित रूप से सिद्ध होगा। क्योंकि यह हमारे संवैधानिक अधिकार है, अब छोटानागपुर और पूरे देश के कुड़मी समुदाय एकत्रित होकर एक निश्चित और नियमित लड़ाई और निर्णय लेने को तैयार हैं। पुण्यतिथि पर भोज का आयोजन तथा जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश सह सचिव उमेश कुमार महतो, ढीपा पंचायत के मुखिया अशोक बंदा, आजसू पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष महतो,जेकेएलएम पश्चिम सिंहभूम जिला अध्यक्ष करण महतो आदि थे।


