कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास

गढ़वा| पलामू जिले के नावा थाना क्षेत्र के नावा गांव निवासी शाहिद खान की पत्नी अफसाना खातून 27 वर्ष रविवार को सीढी से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अफसाना खातून किसी काम से सीढ़ी से छत पर जा रही थी। इसी क्रम में अनियंत्रित होकर सीढ़ी से नीचे गिर गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। गढ़वा | धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी खुर्द गांव निवासी सुनील राम की पुत्री पूजा कुमारी 16 वर्ष ने सोमवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पूजा कुमारी को घरेलू कामकाज करने के लिए कहा गया था। लेकिन वहां घर का कामकाज करने मे टालमटोल कर रही थी। इसी बात को लेकर परिजनों ने उसे डांट फटकार किया तो आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों का अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है। गढ़वा| गढ़वा में बामसेफ संगठन का जिला स्तरीय एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि बैठक का उद्देश्य समाज को भारतीय संविधान की जानकारी से अवगत कराना है। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कई प्रतिनिधि भाग लिए। सबने एक स्वर में कहा कि जिले के प्रत्येक पंचायत तक हम भारतीय संविधान के उद्देश्यों को पहुंचाएंगे । इसके लिए जिला स्तरीय 11 सदस्यीय पीसीए (पीपल सोशल एक्शन ) कमेटी बनाया गया है।जिसका संचालन हिदायतुल्लाह अंसारी करेंगे। हिदायतुल्लाह अंसारी ने सबके सामने 31 मार्च 2026 तक ऐसे ही 101 पीसीए कमिटियां बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। जो मूल रूप से एससी, एस टी, ओबीसी एवं मुस्लिम समाज को संवैधानिक अधिकारों की जानकारी दिलाने का काम करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *