बोकारो | बीजीएच के रक्त केन्द्र में सोमवार को बैंक इंश्योरेंस स्पोर्ट्स एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन (बिस्को) की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इसका उद्देश्य खून की कमी से लोगों की जान न जाए, इसलिए लोगों के बीच जागरुकता फैलाना है। उद्घाटन अधिशासी निदेशक डॉ. बीबी करुणामय, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिन्दो मंडल, लैब इंचार्ज डॉ. जीके सिंह तथा पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव ने किया। शिविर सफल बनाने में कार्यकारी अध्यक्ष एसएन दास, महासचिव राघव सिंह, रामाशीष सिंह आदि जुटे रहे।


