सूर्य देव के धनु राशि में प्रवेश होने के साथ ही चरम पर रहेगा हेमंत का मौसम

पंडित अखिलेश ओझा के अनुसार धनु राशि में शुक्र का आगमन धर्म, अर्थ और पुरुषार्थों को बल देता है। इससे सामाजिक और प्रशासनिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। राजनीति और शासन से जुड़े लोगों के लिए यह समय निर्णायक साबित हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में हल्के उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, लेकिन नौकरी-व्यवसाय में नए अवसर खुलने के संकेत हैं। यात्रा, सुख और जीवनशैली में भी बदलाव देखने को मिलेगा। सिटी रिपोर्टर | बोकारो सूर्य देव ​के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही खरमास आरंभ है। अगले माह इसका समापन 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति पर होगा। इस दौरान शुक्र अस्त रहने के कारण शुभ कार्यों पर लगी रोक तीन फरवरी को शुक्र उदय होने तक जारी रहेगी। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ ही हेमंत ऋतु चरम पर होगी। दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगेंगी। वहीं 14 जनवरी को सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही कहावत चरितार्थ होगी, तिल तड़का दिन भड़कया। यानि मकर संक्रांति से दिन बड़े होने शुरू हो जाएंगे और मौसम में भी बदलाव आएगा। इस अवधि में बादल, धुंध और बारिश भी देखने को मिलती है। आठ साल बाद यह ऐसा दुर्लभ ज्योतिषीय महासंयोग बना है, जिसमें खरमास (मलमास) के साथ-साथ शुक्र का तारा अस्त हो गया है। यह दोहरी रोक मांगलिक कार्यों की शुभता को भावित करती है। इसके चलते 3 फरवरी तक मांगलिक-शुभ कार्यों की गूंज रुक गई। बसंत पंचमी पर अबूझ मुहूर्त, ​​गृह प्रवेश और नींव पूजन के लिए शुभ खरमास लगने से विवाह, गृह प्रवेश, नींव पूजन और देव-प्रतिष्ठा जैसे शुभ कार्य अभी वर्जित हैं। 14 फरवरी को खरमास तो समाप्त हो जाएगा, लेकिन शुक्र के अस्त रहने से मांगलिक कार्य तीन फरवरी से शुरू होंगे। हालांकि इससे पहले बसंत पंचमी (23 जनवरी) का दिन शुभ है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है, जिसके लिए किसी पंचांग या मुहूर्त की जरूरत नहीं होती। इस दिन शादी-ब्याह, सगाई, व्यापार प्रारंभ और अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसके बाद 4 फरवरी से 12 मार्च तक शुभ कार्य होंगे। इस अवधि में मांगलिक कार्यों के 12 मुहूर्त होंगे। फरवरी में 4, 5, 10, 20, 24, 25, 26, मार्च में 9, 10, 11 व 12 को शुभ मुहूर्त हैं। इसमें 9 मार्च को सबसे अधिक शादियां रहेंगी। अगले साल में मांगलिक कार्यों के लिए कम से कम 79 दिन शुभ बताए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *