सिटी रिपोर्टर | बोकारो सोमवार को मगध बैंक्वेट जोधाडीह मोड़ चास में अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति बोकारो का 30वां स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुभाष बाउरी ने इसकी अध्यक्षता की। कार्यक्रम में विशेष रूप से समाज के सांस्कृतिक, शैक्षणिक व आर्थिक बिंदुओं पर चर्चा किया गया। सर्वप्रथम समाज के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देकर उनके विचारों और उद्देश्यों पर चलने का संकल्प लिया गया। महिलाओं की भागीदारी शत-प्रतिशत सुनिश्चित हो, इसके लिए विशेष चर्चा किया गया। वार्षिक एजेंडा तैयार कर जिम्मेदारी दिया गया। साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव में समाज की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में महासचिव प्रफुल्ल चंद्र बाउरी, बादल चंद्र बाउरी, उमेश चंद्र बाउरी, साधु बाउरी, हलधर बाउरी, आनंद बाउरी, ओम प्रकाश बाउरी, जिला महिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, राजेश बाउरी, अजय बाउरी, नान्हू बाउरी, प्रमिला देवी, सावित्री देवी, किशन बाउरी, इंद्रजीत बाउरी, निवर्तमान पार्षद सुरभि देवी, सविता देवी कोषाध्यक्ष, किरण बाउरी, आषाढ़ी बाउरी, निताई बाउरी, परेश बाउरी, अमर नाथ बाउरी, सनातन, राजेंद्र, रंजीत शंकर, हेमलाल आदि थे।


