छोटे भाई के घर गए खाना खाने, आवास में हुई 36 लाख की चोरी

भास्कर इनसाइट बीएस सिटी के सेक्टर-3डी आवास संख्या 595 निवासी उपेंद्र सिंह के आवास से चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित उपेंद्र सिंह ने बताया कि वह आवास में अकेले थे। र​िववार की शाम लगभग 7 बजे अपने भाई के घर सेक्टर-4ई खाना खाने चले गए, जब वह लगभग 8.30 बजे घर लौटे तो उनके आवास में चोरी की घटना घटित हो चुकी थी। उपेंद्र सिंह महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष रीता सिंह के पति हैं। रीता सिंह अपनी बेटी के पास बंगलुरू गई थी। घटना की जानकारी मिलने पर वह सोमवार को बोकारो पहुंची। उन्होंने बताया कि चोरी ऐसे हुई, जैसे चोर घर से जाने का इंतजार कर रहा हो। उन्होंने बताया कि घर में लगभग सवा लाख रुपए नकद था। वहीं बेटी की शादी के लिए रखा लगभग 35 लाख रुपए का गहना, सब चोरी हो गया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सिटी थाना में लिखित शिकायत करेंगी। चोरी का नहीं हुआ खुलासा बताते चलें कि बोकारो शहर में बंद घरों में चोरी की घटनाएं लगातार घट रही है। चोरों ने 25 नवंबर को ही सेक्टर-3सी के आवास संख्या 172 में 15 लाख की चोरी की थी। दो सप्ताह पूर्व ही सेक्टर-12 निवासी रिटायर बीएसएल कर्मी के बंद आवास से 15 लाख की चोरी हुई। लेकिन चोर पकड़े नहीं गए, इससे आसपास भय का माहौल बन रहा है। हालांकि लोग निगरानी के लिए एक व्यक्ति को आवास में रख रहे हैं, लेकिन उसके कुछ देर के लिए जाते ही चोर सक्रिय हो जाते हैं। ऐसे में चोरों को पकड़ना जरूरी है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *