राज्य में न्यूनतम तापमान 5 से 10 िडग्री के बीच, दिन में भी सिहरन बढ़ी

भास्कर टीम | गढ़वा राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री नीचे रहने से लोग दिन में भी ठंड में बेचैन हैं। रात का तापमान दस डिग्री से कम होने के कारण परेशानी बढ़ गई है। चौक-चौराहों पर लोग अलाव के सहारे समय बिताते दिखते हैं। हजारीबाग के बरही में ठंड लगने से पुआल पर दो बिरहोर बच्चे बेहोश मिले। जिन्हें लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। तापमान में लगातार गिरावट के कारण शाम ढलते ही लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है, वहीं गलियां और चौक-चौराहे सूने नजर आने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों की स्थिति और भी गंभीर है, जहां गांवों की पगडंडियां वीरान हो रही हैं। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन से निजी विद्यालय के समय में परिवर्तन करने की मांग की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *