समाजसेवी ने अलाव की व्यवस्था की, राहत मिली

मझिआंव | मझिआंव नगर पंचायत के युवा समाजसेवी मारुतिनंदन सोनी के द्वारा कोहरे व शीतलहरी के कारण बढ़ते ठंढ को देखते हुए सोमवार को निजी खर्च से शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं वार्ड क्षेत्रों में जगह जगह पर लकड़ी की व्यवस्था कर अलाव जलवाया गया।इस दौरान बाजार में स्टेट बैंक के समीप, बकरी बाजार, लोहरपुरवा चौक,पूर्व ग्रामीण बैंक के सामने एवं स्थानों पर अलाव की ब्यवस्था कराई गई। उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है।कहा कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है। तेज हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है।निजी खर्चे से नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न चौराहों पर अलाव का व्यवस्था करवाया हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *