तेलोडीह पंचायत सचिवालय में मुखिया ने किया कंबल वितरण

गिरिडीह | सदर प्रखंड अंतर्गत तेलोडीह पंचायत में बढ़ती ठंड को देखते हुए पंचायत सचिवालय परिसर में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच मुखिया शब्बीर आलम ने 120 कंबलों का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कंबल वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम, पंचायत समिति सदस्य मोहम्मद शमसाद एवं मोहम्मद आमिर अली ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *