नवडीहा | जमुआ प्रखंड के वेभ इंटरनेशनल स्कूल टटकारी, सियाटांड़ में सोमवार को स्मार्ट क्लास की सुविधा शुरू की गई। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुआ विधायक मंजु कुमारी, ज़िप अध्यक्ष मुनिया देवी और सांसद प्रतिनिधि मनीष वर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नई स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। विद्यालय के निदेशक कृष्णा सिंह ने बताया कि फिलहाल चार स्मार्ट बोर्ड लगाए गए हैं, जिन्हें धीरे-धीरे सभी कक्षाओं में लगाया जाएगा। स्मार्ट क्लास में प्रोजेक्टर, इंटरैक्टिव बोर्ड और कंप्यूटर की सुविधा उपलब्ध है। मौके पर शिक्षक गायत्री सिंह, राजेंद्र राय, संतोष कुमार सहित उपस्थित थे।


