विद्यार्थियों को गणित के प्रति किया प्रोत्साहित

भास्कर न्यूज | लुधियाना भारतीय विद्या मंदिर तार्किक शक्ति नगर ने गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया। जिससे विद्यार्थियों को गणित के प्रति प्रोत्साहित किया। शिक्षकों ने गणित को एक ऐसी महत्वपूर्ण विधा के रूप में रेखांकित किया। जो समस्त शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं में व्याप्त है और जो विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन, तार्किक शक्ति एवं समस्या-समाधान कौशल का विकास करती है। ज्यामितीय आकृतियों के भव्य प्रदर्शन ने गणितीय अवधारणाओं की सुंदरता को साकार रूप में प्रस्तुत किया। विविध गतिविधियों ने विद्यार्थियों के लिए शिक्षण को अभिनव एवं गणितीय सिद्धांतों की समझ को सहज बना दिया। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने विद्यार्थियों को गणितीय कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गणित जीवन में सूचना के सही विश्लेषण तथा पूर्णता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *