साउथ ऑकलैंड में नगर कीर्तन को रोकना निंदनीय

लुधियाना| गत दिनों न्यूजीलैंड के साउथ ऑकलैंड में सिख समुदाय द्वारा निकाले जा रहे नगर कीर्तन को कुछ स्थानीय लोगों द्वारा रोके जाने की घटना अति निंदनीय है। ये धार्मिक स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। नगर कीर्तन एक पवित्र सिख परंपरा है। जो भक्ति, एकता और पूरी मानवता के साथ आशीर्वाद बांटने को बढ़ावा देता है। जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि स्थानीय प्रदर्शनकारी नगर कीर्तन के रास्ते में खड़े हो गए और रास्ता ब्लॉक कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथ में बैनर लिया हुआ था, जिस पर लिखा था! यह न्यूजीलैंड है, भारत नहीं। उन्होंने कहा कि धमकाने की ऐसी हरकतें धार्मिक स्वतंत्रता और सार्वभौमिक भाईचारे की भावना के लिए खतरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *