रेलवे स्टेशन पर नशे की रिकवरी बढ़ी

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते जीआरपी ने मशीनी चेकिंग के साथ मैन्युअल निगरानी सख्त कर दी है। वर्ष 2025 के आंकड़े बताते हैं कि पोस्त की भूसी की रिकवरी पिछले साल के 7.1 किलो से बढ़कर 49.5 किलो और नशीली गोलियों की बरामदगी 530 से उछलकर 9,200 तक पहुंच गई है। गांजे की जब्ती में भी बढ़ोत्तरी हुई है, हालांकि अफीम और चरस की रिकवरी कम रही। इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई में 15 मई को झारखंड से आई 16 किलो अफीम पकड़ी गई। पुलिस ने अब तक 28 एफआईआर दर्ज कर 30 आरोपियों (4 महिलाओं सहित) को गिरफ्तार किया है। स्टेशन का लेआउट बदलने के कारण तस्करों द्वारा अपनाए जा रहे नए रास्तों पर पुलिस विशेष नजर रख रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *