आवेदनों का समय-सीमा के भीतर निराकरण करें: कुमार

भास्कर न्यूज | सुकमा सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में संचालित विभिन्न विभागों का कलेक्टर अमित कुमार ने निरीक्षण कर कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिले में बालिका गृह के संचालन हेतु उपयुक्त स्थल का शीघ्र चिन्हांकन कर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द संचालन प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की लंबित भर्ती प्रकरणों की सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर भर्ती कार्य संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि महिला एवं बाल विकास योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। पेंशन प्रकरणों में शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित करने, दिव्यांग जनों की पेंशन प्रकरणों में वृद्धि करने तथा उन्हें कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने के लिए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभाकक्ष का निरीक्षण कर वहां जिला स्तरीय सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश ​दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *