जिले में 500 से अधिक पीएम आवासों में गृह प्रवेश

सुकमा| प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत जिले में 500 से अधिक नव निर्मित आवासों में हितग्राहियों का विधिवत गृह प्रवेश कराया गया। यह कार्यक्रम जांजगीर में आयोजित 51 हजार प्रधानमंत्री आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर आयोजित किया गया। कलेक्टर अमित कुमार एवं जिला पंचायत सीईओ मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों में पूजन-अर्चन के साथ लाभार्थी परिवारों को उनके पक्के मकानों में प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *