क्रिकेट स्पर्धा शुरू, जैजैपुर ने जीता उद्घाटन मैच

स्व. गोविंद राम कश्यप स्मृति में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दशहरा मैदान बिर्रा में बैट और बॉल की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम में जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह छोटू, एकादशिया साहू, चेतन प्रताप सिंह, सोमू बाबा, राजमहल बिर्रा, पत्रकार चित्र भानू पांडेय, जितेंद्र तिवारी, संजू साहू, राजीव लोचन साहू, सरोज यादव, सम्मेलाल यादव, एकांश पटेल, किशन कश्यप, दिनेश थवाईत, कृष्णा साहू, भूपेंद्र कश्यप, रमेश साहू, लोकेश कश्यप, शशि यादव और राजू थवाईत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। उद्घाटन मैच में जैजैपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 86 रन बनाए। करही इलेवन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 80 रनों पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच जैजैपुर के खिलाड़ी को दिया गया। जनपद सदस्य रितेश रमण सिंह ने कहा कि खेल में जीत या हार होती है। मैच का आंखों देखा हाल जितेंद्र तिवारी, कृष्णा साहू, रमेश साहू और भूपेंद्र कश्यप ने किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 60,000 रुपए, उपविजेता को 30,000 रुपए, तृतीय को 10,000 रुपए और चतुर्थ को 5,000 रुपए दिए जाएंगे। स्मृति में सोमू बाबा राजमहल बिर्रा की ओर से चैलेंज ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *