कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई

रिगनी-खरौद| ग्राम पंचायत खरौद के तिवारीपारा में श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा तिवारीपारा से शुरू होकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होती हुई तालाब पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया। यात्रा में महिलाएं पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। बड़ी संख्या में बालिकाओं की भागीदारी से आयोजन में संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। आयोजन के प्रमुख चंद्रकांत तिवारी और आराधना तिवारी हैं। आराधना तिवारी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर की सदस्य भी हैं। यजमान के रूप में सुषमा अशोक तिवारी उपस्थित रहीं। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पं. भानुप्रताप महाराज कर रहे हैं। कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का सार विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से सुनाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *