भास्कर न्यूज | दोरनापाल सुकमा के स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र परिसर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनप्रतिनिधि विश्वराज चौहान ने की। महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के 100 से ज्यादा युवाओं ने हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, कविता लेखन, वाद-विवाद, चित्रकला, पारंपरिक वेशभूषा व नवाचार जैसी विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी। इसमें लोकनृत्य में लीलेंद्र मंडावी, दीपक नाग, भीमा वेट्टी, यशोदा नाग, स्मिता नाग, करटम रंगी, रवीना नाग, मड़कम विजेता, दिलीप सोढ़ी, अजय कुमार, राकेश कुमार, लोकगीत में बसंती माड़वी, मानकी कश्यप, सरिता मडियम, कट्टम सुशीला, दीविका बघेल, राहुल नाग, पारंपरिक वेशभूषा में धनीराम बघेल, चित्रकला में राहुल पदामी, कहानी लेखन में गामिनी साहू, वाद-विवाद में सुशील मरकाम, कविता लेखन में भुवनेश्वर टंडन व नवाचार विधा में सेमल श्रुति व सेमल साइकिरन ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक सहित अन्य मौजूद थे। पहले स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को 22 से 24 दिसंबर तक बिलासपुर में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय युवा महोत्सव के लिए रवाना किया गया है। दोरनापाल। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी व अतिथि।


