सागर| प्राथमिक स्तर पर बच्चों की लेखन क्षमता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जनशिक्षा केंद्र बम्होरी बीका में शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की शुरुआत नवंबर माह के पोस्ट वर्क पर उपस्थित सभी शिक्षकों के बीच चर्चा के साथ हुई। शैक्षिक संवाद प्राथमिक कक्षा 1 एवं 2 में प्रभावी लेखन पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में कक्षा 1 और 2 में पढ़ाने वाले शिक्षकों ने विचार व्यक्त किए। जनशिक्षक ललित मिश्रा, सहजकर्ता रजनी गौतम एवं रामप्रसाद चढ़ार ने शिक्षसंदर्शिका (हिंदी) के माध्यम से प्रभावी लेखन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला खैजराबाग के शिक्षक ब्रजेश द्विवेदी, संध्या श्रीवास्तव, आशा चढ़ार, दुर्गेश नंदनी कोरी, अंजना बोहरे, वंदना खरे मौजूद रहीं।


