रावताड़ा में ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम आयोजित

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ प्रखंड के रावताड़ा पंचायत में सुशासन सप्ताह के तहत ‘प्रशासन गांव की ओर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजनों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की अपील की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोमेश चंद्र सोरेन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं श्रम, नियोजन और कल्याण विभाग की ओर से सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष एवं महिलाओं को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र भी दिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता और स्वागत भाषण बीडीओ ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य और लाभों की जानकारी दी। समारोह में मुखिया अर्जुन मार्डी, पंसस रामजीत हेंब्रम, जगदीश भकत, अर्जुन चंद्र हांसदा, सोना राम सोरेन, चेतन मुर्मू और प्रणव महतो सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *