चार लेबर कोड के खिलाफ सीपीआई ने प्रदर्शन करते हुए पीएम का फूंका पुतला

भास्कर न्यूज | बहरागोेड़ा केंद्र सरकार की कथित मजदूर विरोधी नीतियों, मनरेगा को कमजोर करने की साजिश और चार लेबर कोड के विरोध में सीपीआई (एम) द्वारा सोमवार को बहरागोड़ा अंचल के ग्रामीण क्षेत्र शासन गामारिया चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ तीखा आक्रोश जताया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीपीआई(एम) के राज्य सदस्य कॉम स्वप्न महतो ने बताया कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूरों, किसानों और गरीब तबके के हितों के खिलाफ हैं। उन्होंनें आरोप लगाया कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को खत्म करने की साजिश रची जा रही है, जिससे ग्रामीण मजदूरों का जीवन संकट में पड़ गया है। वहीं बहरागोड़ा लोकल कमेटी के सचिव कॉम चित्त रंजन महतो ने बताया कि चार लेबर कोड लागू कर मजदूरों से उनके अधिकार छीने जा रहे हैं। न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और स्थायी रोजगार पर सीधा हमला किया जा रहा है, जिसे मजदूर वर्ग कभी स्वीकार नहीं करेगा। प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और इसे जनांदोलन का रूप दिया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में कॉम साधु नाथ, कॉम शशांक शेखर जाना, कॉम निरंजन नायक, कॉम लाल मोहन गढ़, कॉम समीर नायक, कॉम रेवती मुंडा सिंह, कॉम वीरेन नायक, कॉम हृषिकेश दास, कॉम झांटू मुंडा, कॉम धन नायक, कॉम तपन नायक, कॉम कालोसोना बेहरा, सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मजदूर उपस्थित थे। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ सुशासन सप्ताह के दौरान प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत रावताड़ा तथा कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में शिविर आयोजित हुआ। रावताड़ा पंचायत में शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने दीप जलाकर किया। शिविर में 15 लोगों के बीच पेंशन स्वीकृति पत्र, 6 लाभुकों के बीच सिलाई मशीन, 20 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी, रावताड़ा पंचायत के मुखिया अर्जुन मांडी, पंचायत समिति सदस्य रामजीत हेंम्ब्रम, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा, जगदीश भकत, वार्ड सदस्य फागु सोरेन, लाछु सोरेन, सीता सोरेन, पानमुनी सोरेन आदि उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *