माह नवंबर की मंईयां सम्मान की राशि जिले की महिलाओं के खाते में गई

लोहरदगा|क्रिसमस के शुभ अवसर पर राज्य सरकार ने महिलाओं को खास तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लोहरदगा जिला के 93039 (तिरानब्बे हजार उनतालीस) महिलाओं को नवम्बर 2025 माह का सम्मान राशि प्रदान की गई है। इसके तहत लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में कुल 232597500 (तेईस करोड़ पच्चीस लाख सत्तांनब्बे हजार पांच सौ) रूपये का आधार आधारित भुगतान किया गया है। लोहरदगा जिला में नवम्बर 2025 माह में लाभुकों की संख्या विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों के भंडरा प्रखण्ड में 13075 है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *