भास्कर न्यूज| चाईबासा/ मनोहरपुर कोल्हान प्रमंडल में घना कोहरा मौत की वजह बन गया है। दो दिनों से सरायकेला-खरसावां व प. सिंहभूम जिले में घना कोहरा पड़ रहा है। कोहरे की वजह से ठंड भी कड़ाके की है। सरायकेला-चाईबासा रोड पर सोमवार की सुबह बड़ा थलको गांव के पास भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें डिजायर कार संख्या जेएच 05ए क्यू-4961 और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। इस घटना में दो की मौत हुई है। जबकि दो घायल है। इस घटना के कारण कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा । दूसरी और मनोहरपुर और घाघरा हॉल्ट के बीच एक रेलकर्मी थर्ड लाइन में ड्यूटी के दौरान कट गया है। इसकी भी वजह कोहरा ही बताया जा रहा है। मालूम हो कि प. सिंहभूम जिले में कोहरे की वजह से सड़कों पर 100 मीटर से भी कम दृश्यता है। इससे दस बजे दोपहर तक सड़कों पर परिचालन ठप रहा।


