सरायकेला| सरायकेला व आसपास के क्षेत्र में बढ़ रहे सड़क हादसों का भाजपा महामंत्री सुमित चौधरी ने दु:ख जताया है। साथ ही साथ फिर से बाईपास सड़क की मांग की है। आसपास के क्षेत्र में श्री सीमेंट प्लांट चल रहा है और रुंगटा स्टील प्रस्तावित है। इससे सड़कों पर बड़े-बड़े वाहन मौत बनकर दौड़ेंगे। प्रशासन से फिर से बाईपास सड़क का आग्रह किया है, ताकि आने वाले समय में लोगों की जिंदगी बचायी जा सके। अधिक से अधिक सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन को अत्यंत आवश्यक बताया।


