कर्नल सिंह बने एनआईटी एलुमनी एसो. के सचिव

सरायकेला | आदित्यपुर निवासी कर्नल आर पी सिंह पुनः एनआईटी, जमशेदपुर एलुमनी एसोसिएशन के सचिव बनाए गए हैं। एनआईटी का अपना ग्लोबल एलुमनी एसोसिएशन है। इसका नेतृत्व ग्लोबल गवर्निंग बॉडी करती है। इसका चुनाव हर दो साल के अंतराल पर होता है। कर्नल आर पी सिंह पिछली गवर्निंग बॉडी में भी सचिव बनाए गए थे। इस बार ग्लोबल गवर्निंग बॉडी का चुनाव 11 नवंबर से लेकर 17 दिसंबर तक चला। इसमें देश व विदेश में स्थापित एलुमनी ने जोश एवं हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। वे छात्र जीवन में भी आरआईटी छात्र संघ के संयुक्त सचिव एवं सचिव रह चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *