सरायकेला | गम्हरिया के जगन्नाथपुर में नव ज्योति विद्या मंदिर प्रांगण में वार्षिक समारोह नवोत्सव आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि डेफोडिल्स स्कूल बारीडीह के प्रिंसिपल मिथिलेश श्रीवास्तव, सुरेश सिंह, नशुनी सिंह, सूर्यदेव प्रसाद, प्रभारी मुखिया रिंटू देवी, राधेश्याम ट्रस्ट के अध्यक्ष यूएन श्रीवास्तव, सचिव डॉ संजीव श्रीवास्तव, प्राचार्या अनामिका श्रीवास्तव, सेवानिवृत डिफेंस कर्मी एस शेखर, इप्टा के संस्थापक अध्यक्ष परमानन्द मोदी आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि मिथिलेश श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में जहां हर स्कूल पाश्चात्य संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं वैसे में नव ज्योति विद्या मंदिर अपनी भारतीय संस्कृति परंपरा की अलख जगा रहा है। वैदिक शिक्षा भारतीय संस्कृति बच्चों में संस्कार का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि हर स्कूल में बच्चों को वैदिक शिक्षा का ज्ञान देना चाहिए। इस दौरान छात्राओं ने मिथिला की लोक नृत्य की प्रस्तुति से भारतीय संस्कृति और प्राचीन लुप्त होती नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध किया।


