हाटगम्हरिया| पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी, हाट गम्हरिया व मझगांव प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों का मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। झारखंड अलग राज्य के लिए लड़ाई लड़ने वाले तीन प्रखंड के करीब 150 लोग उपस्थित होकर सरकार से सम्मान देने की बात कही। वहीं मंच संस्थापक सदस्य पुरेंद्र हेंब्रम व जिला प्रभारी राजू दास ने कहा कि झारखंड राज्य अलग मांग हेतु लड़ाई लड़ने वाले कुछ ही आंदोलनकारियों को सरकार द्वारा चिह्नित कर उन्हें सम्मान दिया गया है। अभी भी काफी आंदोलनकारी ऐसे हैं, जिन्होंने झारखंड राज्य की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन उन्हें अब तक कोई सम्मान नहीं मिला। मापदंड के अनुसार आंदोलनकारियों को चिह्नित करने में कमी हुई है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सिंकू सचिव रंजीत बागे एवं उपाध्यक्ष सुरेश सिंह गागराई ने महिला मोर्चा का स्वागत किया। चाईबासा| पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,चाईबासा में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इसका शुभारंभ सीमित के अध्यक्ष रामध्यान मिश्र,सचिव तुलसी प्र.ठाकुर व प्रधानाचार्य रामाकांत राणा ने रामानुजन जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व पुष्प अर्पित कर किया। मौके पर अध्यक्ष महोदय ने रामानुजन के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि रामानुजन गणित के असाधारण गणितज्ञ थे। उनकी तुलना राम से की जाती है। गणिताचार्य संजय कुमार ने रामानुजन जी का जीवन परिचय देते हुए कहा कि श्री रामानुजन गणित के जादूगर थे। वे कठिन से कठिन गणितीय प्रश्नों का हल अविलंब कर देते थे। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने अपने विचार अभिव्यक्ति, कविता पाठ, सामूहिक गीत आदि प्रस्तुत किया। वहीं कई आयोजन हुए। जिसमें प्रश्न मंच, शिशु वर्ग, ग्रुप-बी, प्रथम-सोनाक्षी कुमारी, लिशा कुमारी व सृष्टि उरांव, ग्रुप- ए द्वितीय-बॉबी कुमारी, मुक्ता कुमारी व सृष्टि कुमारी, ग्रुप-सी तृतीय प्रतीक्षा कुमारी, एंजेल कुमारी, पंछी कुमारी, गणितीय प्रदर्श, शिशु वर्ग में प्रथम-प्रतिभा नंदा, द्वितीय- प्रियांशु यादव व तृतीय रमन कटियार,चित्रकला प्रतियोगिता, शिशु वर्ग में प्रथम अनुष्का बरहा,द्वितीय-दिशा तिर्की व तृतीय-खुशी कुमारी विजेता हुए हैं। इन विजेता प्रतिभागियों को प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा पुरस्कृत किया गया। सरायकेला | धनबाद में आहूत अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के झारखंड प्रदेश के 12वें अधिवेशन में सृजन शाखा की अध्यक्ष प्रियंका शर्मा को तीन पुरस्कार मिले। उन्हें यह पुरस्कार पनशाला लगाने, रोड सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाने और जरूरतमंदों के लिए कपड़ा बैंक लगाने के लिए मिला। मारवाड़ी महिला सम्मेलन की गम्हरिया शाखाध्यक्ष अनिता अग्रवाल ने पिछले साल इस संस्था की स्थापना की थी। मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने प्रियंका शर्मा को बधाई दे उज्जवल भविष्य की कामना की।


