रांची सहित राज्य के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। सोमवार को रांची का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार, 23 दिसंबर को राज्य के 20 जिलों में कड़ाके की ठंड और कोहरे को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें आठ जिलों में ऑरेंज और रांची सहित 12 जिलों में यलो अलर्ट है। इधर, जमशेदपुर की गाढ़ाबासा निवासी महिला नंदनी देवी (49) की ठंड लगने से मौत हो गई। ठंड का असर इस कदर है कि डालटनगंज में अधिकतम तापमान में 7.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार और लोहरदगा सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। सोमवार को सबसे कम विजिबिलिटी देवघर में 200 मीटर, जमशेदपुर में 300 मीटर और रांची में 600 मीटर रिकॉर्ड की गई। इस कारण विमान देरी से रांची एयरपोर्ट पहुंचे। कोहरे का असर ट्रेन परिचालन भी पड़ा है। चार विमान रद्द, एक दर्जन से अधिक देरी से पहुंचे रांची मौसम खराब रहने के कारण सोमवार को रांची एयरपोर्ट से आने-जाने वाले चार विमान रद्द कर दिए गए। ये विमान रहे रद्द इंडिगो: कोलकाता-रांची-कोलकाता एयर इंडिया एक्सप्रेस: {नई दिल्ली-रांची-नई दिल्ली{बेंगलुरू-रांची-बेंगलुरू ये विमान देरी से पहुंचे आगे क्याअगले तीन दिनों तक कई इलाकों में कोहरा मौसम केंद्र रांची के अनुसार उत्तर-पश्चिम की ओर से आने वाली बर्फीली व ठंडी हवाओं और दिन में आसमान साफ रहने की वजह से रातें ज्यादा ठंडी रहेंगी। अगले तीन दिनों तक कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। इसे हाइवे पर चलने वालों को ज्यादा परेशानी हो सकती है। जिला न्यूनतम घटा/बढ़ा डालटनगंज 6.5 2.7 (घटा) बोकारो 9.2 2.6 (घटा) चाईबासा 9.2 2.2 (घटा) कोडरमा 8.1 3.3 (घटा) गुमला 7.3 2.1 (बढ़ा) हजारीबाग 7.6 0.5 (घटा) खूंटी 7.3 1.8 (घटा) लातेहार 9.5 2.3 (बढ़ा) लोहरदगा 7.1 4.1 (बढ़ा) ऑरेंज अलर्ट: गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़। ठंड के बीच मध्याह्न भोजन करते बच्चे पैरेंट्स एसोसिएशन ने की स्कूल बंद करने की मांग बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने रांची जिला प्रशासन से कुछ दिनों के लिए स्कूल बंद करने की मांग की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने उपायुक्त को ई-मेल भेजकर सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। खूंटी का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री


